Breaking NewsNational

हिमाचल के किन्नौर में टूटा पहाड़, पत्थरों के नीचे दबी बस

किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन की ये घटना नेशनल हाईवे 5 पर हुई है, जहां सड़क से गुजर रही एक बस और कई गाड़ियां पत्थरों की चपेट में आ गईं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा बस पर आ गिरा, जिस वजह से बस मलबे में दब गई है।

भूस्खलन की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई है। उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि हिमाचल प्रदेश सड़क परिवहन की बस समेत अनेक वाहन भूस्खलन के मलबे में दब गए। बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे। बस किन्नौर के रेकॉन्ग प्यो से शिमला जा रही थी।

Advertisements
Ad 13

किन्नौर के उपायुक्त ने बताया कि सेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और स्थानीय बचाव दलों को बचाव कार्य के लिए बुलाया गया। सादिक ने बताया कि पत्थर अब भी गिर रहे हैं जिससे बचाव अभियान में कठिनाई आ रही है। उन्होंने बताया कि अभी विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button