Breaking NewsLifeNational

ये उपाय करने से आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा, बरसेगा छप्पर फाड़ पैसा

आज हम आपको बताएंगे कच्चे सूत से जुड़े कुछ उपाय, जो आपके जीवन में खुशियां भर देंगे।

हर व्यक्ति खुशहाल जीवन जीने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत करता है। बिजनेस या नौकरी आदि करता है, ताकि वह घर-परिवार का पालन-पोषण कर सके। लेकिन किसी को सफलता मिल जाती है तो किसी को लाख कोशिशों के बाद भी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताएंगे जिनकी मदद से जीवन की सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी, आइए जानते हैं।

हिंदू धर्म में कच्चे सूत को बहुत ही पवित्र माना गया है। ज्योतिष शास्त्र में भी कच्चे सूत के उपायों के बारे में बताया गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,  कच्चे सूत से उपाय करन आपको लाभ ही लाभ मिलेगा। जानिए इन उपायों के बारे में।

1. बिजनेस में बढ़ोतरी के लिए

अगर आपका बिजनेस ठीक नहीं चल रहा है और लाख कोशिशों के बाद भी इसमें फायदा नहीं हो रहा कच्चे सूत को केसर के रंग से रंगकर दुकान या फिर उस जगह रख दें जहां से आप बिजनेस करते हैं। ऐसा करने से व्‍यापार में लाभ होने के योग बनते हैं।

2. बिगड़े काम बनाने के लिए

Advertisements
Ad 13

अगर आपके काम में रुकावट आ रही है, या फिर काम बनते-बनते बिगड़ जाते हैं तो ऐसे में बुधवार के दिन गणपति की वंदना करें। उसके बाद एक कच्चा सूत लेकर उसमें सात गांठ कर लें। फिर इसे गणपति के चरणों में अर्पित करते हुए अपने मनोकामना कहें। ऐसा करने से बिगड़े काम बनने लगते हैं साथ ही  गणपति की कृपा मिलती है।

3. साढ़ेसाती से मिलेगी राहत 

शनि की साढ़ेसाती दूर करने के लिए शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के चारों ओर कच्चा सूत लपेट दें। इस दौरान शनि देव के एकाक्षरी मंत्र  ‘ऊँ शं शनैश्चाराय नमः’ का  जाप करते रहें। इससे साढ़ेसाती की परेशानियां दूर होती हैं। साथ ही शनि संबंधी परेशानियों से भी छुटकारा मिलता है।

(डिस्क्लेमर – ये आर्टिकल जन सामान्य सूचनाओं और लोकोक्तियों पर आधारित है। हम इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करते।)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button