Breaking NewsUttarakhand

कार एक्सीडेंट में युवक की मौत

देहरादून, (अभिषेक शाह)। जनपद देहरादून में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को थाना सहसपुर अंतर्गत सभावाला क्षेत्र के ¨हदूवाला में कार पेड़ से टकराने से देहरादून के एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे गंभीर घायल युवक को देहरादून के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कार की टक्कर इतनी तेज थी कि कार में फंसे युवकों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद युवक का शव परिजनों को सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार नयागांव से धर्मावाला की ओर सेंट्रो कार से आ रहे चालक गजेंद्र जायसवाल 35 वर्ष पुत्र जयराम निवासी 107/136 कर्णपुर डालनवाला देहरादून व तुषार 38 वर्ष पुत्र राकेश प्रवंदा निवासी सहस्त्रधारा रोड रायपुर देहरादून जब सभावाला क्षेत्र के ¨हदूवाला में पहुंचे तो बुधवार देर रात ¨हदुवाला में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई।

Advertisements
Ad 26

तेज टक्कर में कार क्षतिग्रस्त होने पर दोनों युवक अंदर ही फंस गए। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष नरेश राठौर व चौकी इंचार्ज राजविक्रम पंवार मय पुलिस बल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कार के शीशे तोड़कर दोनों गंभीर घायल युवकों को बाहर निकाला और सहसपुर चिकित्सालय लाया गया, जहां पर डॉक्टर द्वारा चालक गजेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया और घायल तुषार को दून हॉस्पिटल रेफर किया गया। जहां से तुषार को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष नरेश राठौर के अनुसार गुरुवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button