Breaking NewsNational

शुरू हो गया सावन का महीना, जानिए कैसे करें पूजा

नई दिल्‍ली। शिव जी के प्रिय महीने यानी श्रावण मास 28 जुलाई से प्रारम्भ हो गया है। यह महीना भगवान शिव शंकर को समर्पित होता है, जो बेहद पवित्र माना जाता है। यह पावन महीना शनिवार के दिन से शुरू हो रहा है जिसके बाद सावन का पहला सोमवार 30 जुलाई को है।

ऐसा माना जाता है कि सावन के माह में भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा-अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस साल सावन का महीना बहुत खास है। कई वर्षों बाद ऐसा संयोग बन रहा है इसलिए सावन के पहले दिन आपको कुछ ऐसे खास काम करने चाहिए जिससे शिव जी प्रसन्‍न होकर आपको समस्‍य सुख प्रदान करें।

इस बार सावन की शुरुआत शनिवार को हुई। ऐसे में प्रथम दिन क्‍या करना चाहिए, आइये इस विषय पर जानते हैं कि इस दिन क्‍या करना चाहिए।

 Lord Shiva and Sawan

Advertisements
Ad 13

सावन का महीना, ऐसे करें पूजा :

  • सावन की शुरुवात शनिवार को है। प्रथम दिन पूरे घर को साफ सुथरा रखें।
  • पूजा घर में सभी मूर्तियों को गंगा जल से साफ करें।
  • इसके बाद पूरे मंदिर को सजाएं और अपने घर में सात्विक वातावरण रखें।
  • प्रथम दिवस से ही भगवान शिव का आगमन आपके गृह पर हो जाएगा।
  • सावन के पहले दिन घर में ॐ नमः शिवाय और शिव मंत्रों की ध्वनि बजाएं या फिर मन ही मन उच्चारित करते रहें।
  • इस दिन महामृत्युंजय मंत्र के जाप का भी उच्चारण करते रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button