Breaking NewsUttarakhand

मुख्यमंत्री धामी ने आईटीबीपी के जवानों से मुलाकात कर बढ़ाया उनका मनोबल

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ जिले के मिलम में चीन सीमा पर तैनात आईटीबीपी जवानों से मुलाकात कर उनका मनोबल बढ़ाया।

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पिथौरगाढ़ जिले के मिलम पहुंचे और उन्होंने चीन सीमा पर देश की सुरक्षा में तैनात आईटीबीपी के जवानों का मनोबल बढ़ाया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदि कैलाश, गुंजी, ज्योलिंगकांग क्षेत्रों का दौरा किया। वह पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो जिले की अंतरराष्ट्रीय सीमा तक पहुंचे हैं। उनके यहां पहुंचने से सैनिकों का हौसला बढ़ा है और वे सीमा पर दुश्मनों के दांत खट्टे कर रहे हैं।

Advertisements
Ad 26

इस दौरान उन्होंने आईटीबीपी के जवानों के साथ जलपान भी किया। इसके बाद सीएम जिला मुख्यालय पहुंचे और देवसिंह मैदान में आयोजित सहकारिता मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सीमांत जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। जिस तरह प्रधानमंत्री के आने के बाद आदि कैलाश क्षेत्र को पर्यटन के क्षेत्र के विश्व भर में प्रसिद्धि मिली है। इसी तरह मिलम को भी टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाया जाएगा। इससे जिले का पर्यटन कारोबार नई उड़ान भरेगा और रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button