Breaking NewsNational

देश की राजनीति को लेकर प्रियंका ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

मिर्जापुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा है कि राजनीति देश के विकास के लिये होनी चाहिये। प्रियंका ने मंगलवार की शाम मिर्जापुर में चंद्रिका धाम पर आयोजित चौपाल में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि भाजपा नीत राजग सरकार ने देश के विकास के लिये कुछ नही किया।

उन्होंने कहा ‘‘इस सरकार ने केवल लालीपॉप दिया है। कांग्रेस सरकार ने सबसे बड़ा रोजगार गारंटी कार्यक्रम मनरेगा दिया लेकिन अब मजूदरों की जगह पर मशीनें काम कर रही हैं।

Advertisements
Ad 13

प्रियंका ने कहा कि उनकी पार्टी अगर सत्ता में आती है वह देश के गरीबों, किसानों के लिये काम करेगी और उनकी समस्याओं का समाधान करेगी। इससे पहले प्रियंका गांधी ने कहा था कि भाजपा सरकार के विकास के रिपोर्ट कार्ड के दावे खोखले साबित हुये।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि जमीनी वास्तविकता बिल्कुल अलग है और जहां तक भाजपा पिछले 70 साल की बात करती है तो इसकी भी एक एक्सपायरी डेट होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button