Breaking NewsUttarakhand

जयसिंह रावत ने मुख्यमंत्री को भेंट की अपनी पुस्तक “बदलते दौर से गुजरती जन जातियां“

लेखक जय सिंह रावत ने कहा कि इस शोध ग्रन्थ में  सरसरी तौर पर भारत के सम्पूर्ण जनजातीय समाज पर रौशनी डालने का प्रयास किया है।

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से  शनिवार को  मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक जय सिंह रावत ने मुलाकात कर उन्हें अपनी नवीनतम पुस्तक :“बदलते दौर से गुजरती जन जातियां“ भेंट की।  यह पुस्तक हाल ही में भारत सरकार के नेशनल बुक ट्रस्ट ऑफ इंडिया (एन बी टी) ने प्रकाशित की है। एन बी टी द्वारा प्रकाशित की जाने वाली जय सिंह रावत की यह दूसरी पुस्तक है। दोनों ही पुस्तकें शोध ग्रन्थ हैं।

लेखक जय सिंह रावत ने कहा कि इस शोध ग्रन्थ में  सरसरी तौर पर भारत के सम्पूर्ण जनजातीय समाज पर रौशनी डालने का प्रयास किया है, लेकिन  पूरा फोकस केवल उत्तराखंड की पांचों जनजातियों  पर किया गया है।

Advertisements
Ad 13

इस ग्रन्थ में उत्तराखण्ड की पांचों जनजातियों एवं उनकी उपजातियों पर विकास की प्रकृयाओं और विशेष रूप से शिक्षा तथा स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभाव को समझने का प्रयास करने के साथ ही जनजातीय लोगों की विविध संस्कृतियां, समाज, स्थान, भाषा, लिपि, जैविक भिन्नता, शैक्षिक स्तर, विकास का प्रभाव, भोजन की आदतें, पूजा पद्धतियां और परम्परागत प्रथाओं पर प्रकाश डालने का प्रयास किया है।  यह ग्रन्थ लेखक के लगभग तीन  दशक से अधिक समय के शोध और अध्ययन का प्रतिफल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button