मुख्यमंत्री धामी ने रुद्रप्रयाग के सारी गांव स्थित होमस्टे का किया दौरा, कही ये बात
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रप्रयाग के सारी गांव स्थित होमस्टे का दौरा किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं, पर्यटकों के अनुभवों और सरकार द्वारा संचालित स्वरोजगार योजना के बारे में जानकारी ली।

रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज ऊखीमठ के स्यालसौड़ में कृषि, औद्योगिक एवं पर्यटन विकास मेला में शिरकत करेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासन व पुलिस ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सीडीओ डा. गणेश सिंह खाती और एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने सारी गांव पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
कल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रप्रयाग के सारी गांव स्थित होमस्टे का दौरा किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं, पर्यटकों के अनुभवों और सरकार द्वारा संचालित स्वरोजगार योजना के बारे में जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने कहा कि होमस्टे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ देश-विदेश से उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों को राज्य की समृद्ध संस्कृति से भी परिचित कराते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बड़ी संख्या में होमस्टे संचालित हो रहे हैं, जिससे हजारों स्थानीय लोगों को रोजगार मिल रहा है।