Breaking NewsUttarakhand

मुख्यमंत्री ने राज्य मार्गों के सबंध में अधिकारियों संग की बैठक, दिए ये निर्देश

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उत्तराखण्ड राज्य मार्ग सुधारीकरण परियोजना के अन्तर्गत चयनित राज्य मार्गों के सबंध में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि इसमें आ रही समस्याओं के निदान के लिए केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से वार्ता की जायेगी।

IMG-20210209-WA0012

Advertisements
Ad 13

उत्तराखण्ड राज्य मार्ग सुधारीकरण परियोजना के अन्तर्गत चयनित राज्य मार्गों के पर्वतीय क्षेत्रों में राज्य मार्गों का एक लेन से डेढ़ लेन एवं मैदानी क्षेत्रों में एक लेन से दो लेन में उच्चीकरण एवं सुधारीकरण का कार्य किया जाना है। प्रथम चरण में 217 करोड़ रूपये़ की अनुमानित लागत की काठगोदाम-भीमताल-देवीधुरा लोहाघाट मोटर मार्ग एवं 176 करोड़ रूपये की अनुमानित लागत के सुवाखोली-भवान सरोट-नगुण मोटर मार्ग के लिए केन्द्रीय सड़क निधि से उचित व्यवस्था करने के लिए जल्द केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री से बातचीत की जायेगी।

बैठक में मुख्य सचिव ओम प्रकाश, सचिव आर. के. सुधांसु, अमित नेगी, सौजन्या, प्रमुख अभियन्ता लोक निर्माण विभाग हरिओम शर्मा एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button