Breaking NewsUttarakhand

पेपर लीक मामले में कांग्रेस ने किया मुख्यमंत्री आवास कूच, इस मांग पर अड़े

पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस सीएम आवास कूच करने पहुंची। आयोग के अध्यक्ष को तत्काल बर्खास्त करने और भर्ती परीक्षा को रद्द कर नई तिथि घोषित किए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस अड़ी है।

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस ने यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में पेपर लीक मामले की हाईकोर्ट के सीटिंग जज की निगरानी में सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर सीएम आवास कूच किया। कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालय में एकत्रित हुए और यहां से सीएम आवास कूच करने निकले।

कांग्रेस की मांग है कि पेपर लीक की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई कराई जाए। इसके अलावा अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष को तत्काल बर्खास्त करने, भर्ती परीक्षा को रद्द कर नई तिथि घोषित की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button