Breaking NewsNationalUttarakhand

पुत्र सहित भाजपा में शामिल हुए तिवारी

देहरादून/नई दिल्ली। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी आज अपने पुत्र रोहित शेखर के साथ भाजपा में शामिल हो गये। 90 वर्षीय तिवारी ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के घर जाकर पार्टी की सदस्यता ली। शाह ने तिवारी और उनके पुत्र का पार्टी में स्वागत किया।

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रह चुके तिवारी कांग्रेस से अपने पुत्र के लिए विधानसभा चुनाव का टिकट मांग रहे थे लेकिन इसकी संभावना नहीं बनते देख उन्होंने भगवा पार्टी का दामन थाम लिया।

Advertisements
Ad 13

उत्तराखंड में भाजपा 70 में से 64 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। माना जा रहा है कि बाकी बची सीटों में से एक पर रोहित शेखर को उम्मीदवार बनाया जायेगा। पार्टी ने यहां कांग्रेस से भाजपा का दामन थामने वाले कई लोगों को टिकट दिये हैं जिसका स्थानीय स्तर पर पार्टी कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button