Breaking NewsUttarakhand

जी-20 बैठक के डेलिगेट्स हेतु आयोजित गाला डिनर कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल एवँ मुख्यमंत्री

कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक विरासत में गढ़वाली, कुमाऊनी व जौनसारी संस्कृति का प्रस्तुतीकरण दिया गया।

देहरादून। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) व मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आज नरेंद्र नगर (टिहरी) में जी-20 की बैठक में सम्मिलित होने आए विभिन्न देशों के डेलिगेट्स हेतु आयोजित गाला डिनर कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा आध्यात्मिकता व तीर्थाटन के प्रस्तुतीकरण में जहां योग, गंगा आरती दर्शन, चारधाम तीर्थ यात्रा, महासू देवता वंदना का प्रस्तुतीकरण दिया गया, वहीं सांस्कृतिक विरासत में गढ़वाली, कुमाऊनी व जौनसारी संस्कृति का प्रस्तुतीकरण दिया गया।

Advertisements
Ad 13

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी, अजय भट्ट, विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल व अन्य मंत्रीगण, विधायकगण सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button