सहेली के घर गई थी सोने, उसके बाद जो हुआ जानकार हैरान रह जायेंगे आप

देहरादून। अपनी सहेली के घर जाकर सोना एक किशोरी को भारी पड़ गया। सहेली के घर को अपने घर जैसा समझ व अपनी सहेली पर भरोसा कर किशोरी उसके घर सोने चली गई थी। किशोरी की सहेली ने उसे यह कह कर बुलाया था कि उसके घरवाले कहीं बाहर जा रहे हैं, तो घर पर वो और उसका भाई ही रहेंगे। ऐसे में सहेली के परिजनों की अनुपस्थिति को देखते हुए सहेली का साहस बढ़ाने व उसका साथ देने के मकसद से किशोरी उस सहेली के घर सोने चली गई।
मगर उसे क्या पता था कि वहां उसके साथ कुछ ऐसा घट जायेगा जिसकी कल्पना उसने सपने में भी नहीं की होगी। दोस्ती निभाने के चक्कर में सहेली के घर सोने गई किशोरी अपनी अस्मत गवां बैठी। हैरानी की बात ये है कि उसकी आबरू लूटने वाला कोई और नहीं बल्कि उसकी सहेली का ही सगा भाई निकला।
प्राप्त समाचार के अनुसार पुरोला ब्लाक के एक गांव में किशोरी के साथ दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। बलात्कार का आरोपी पीड़िता की सहेली का भाई है, जो घटना के बाद से ही फरार है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने मामले में पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
थानाध्यक्ष रवि प्रसाद कवि के अनुसार विगत 31 मार्च को 15 वर्षीय पीड़िता अपनी सहेली के साथ पड़ोस में उसके घर सोने गई थी। तभी मौका पाकर उसकी सहेली के भाई राजेश पुत्र रीठा लाल ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया।
पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने परिवार वालों को दी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद आरोपी के खिलाफ भादंसं की धारा 376, 3/4 पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की धरपकड़ के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है।