Breaking NewsUttarakhand

धरने पर बैठे विधायकों से मुख्यमंत्री ने की वार्ता, मांगों के समाधान का दिया आश्वासन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा परिसर में अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे पिरान कलियर के विधायक फुरकान अहमद और भगवानपुर की विधायक ममता राकेश के पास गए और उनकी बातों को सुना।

मुख्यमंत्री ने दोनों विधायकगणों को अपने कार्यालय कक्ष में वार्ता के लिये आमंत्रित किया।

Advertisements
Ad 27

बैठक में दोनों विधायकगणों ने विस्तार से अपनी बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि मांगों के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। बैठक में सचिव अमित नेगी भी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button