Breaking NewsUttarakhand

आप सभी को बसंत पंचमी के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं : वंशिका सोनकर

पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- बसंत पंचमी के पावन अवसर पर माँ सरस्वती सबके मनोरथ पूर्ण करें, चहुंओर सुख-समृद्धि, शिक्षा व उन्नति का वास हो, यही कामना है।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने बसंत पंचमी के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- विद्या, बुद्धि व ज्ञान की अधिष्ठात्री माँ सरस्वती की साधना और प्रकृति-प्रेम को समर्पित पावन ‘बसंत पंचमी’ महापर्व की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। माँ सरस्वती सबके मनोरथ पूर्ण करें, चहुंओर सुख-समृद्धि, शिक्षा व उन्नति का वास हो, यही कामना है।

स्वाधीनता आंदोलन के महानायक ‘नेताजी’ सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- भारत के क्रांतिकारियों के सिरमौर के रूप में ‘नेताजी’ सुभाष चंद्र बोस ने आजादी की लड़ाई को एक नई दिशा दी। उनका विराट व्यक्तित्व हर भारतीय को प्रभावित करता है। देश के प्रति उनकी सेवाओं के लिए कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए ‘नेताजी’ की पावन स्मृतियों को नमन।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button