Breaking NewsEntertainment

गुज़रे ज़माने की मशहूर अदाकारा विद्या सिन्हा का निधन, मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस

मुंबई। गुज़रे ज़माने की मशहूर अदाकारा विद्या सिन्हा का गुरुवार को मुंबई के जूहू स्थित एक अस्पताल में निधन हो गया। उन्होंने कई फिल्मों जैसे- छोटी सी बात, रजनीगंधा, पति पत्नी और वो में किरदार निभाया था।

विद्या सिन्हा को हाल ही में गंभीर हालत के चलते मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे वेंटिलेटर पर थीं। सांस संबंधी दिक्कत होने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विद्या सिन्हा अमोल पराशर संग अपनी एक्टिंग को लेकर काफी चर्चा में रहीं। फिल्म रजनीगंधा और छोटी सी बात ने विद्या सिन्हा का करियर ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद मुंबई स्थित हॉस्पिटल के ऑफिशियल ने जानकारी दी थी कि विद्या सिन्हा की हालत में पहले से काफी सुधार हुआ था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button