Breaking NewsUttarakhand

देवप्रयाग के आपदा प्रभावित क्षेत्र पहुंचे मुख्यमंत्री, प्रभावितों को दिया मदद का आश्वासन

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत आपदा प्रभावित क्षेत्र देवप्रयाग में ग्राउंड जीरो पर पहुंचे। मुख्यमंत्री लगभग 11 बजे पूर्वाह्न आपदा प्रभावित क्षेत्र पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने प्रभावित लोगों से मुलाकात की। कहा हर सम्भव सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने ग्राउंड जीरो पर पहुंच जायजा लिया और जिलाधिकारी को प्रभावितों को अनुमन्य सहायता जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

Advertisements
Ad 13

इसके साथ ही मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने देवप्रयाग में प्रस्तावित कोविड केयर सेंटर और नई तहसील का भी निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के साथ कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक विनोद कण्डारी, जिलाधिकारी ईवा श्रीवास्तव, एसएसपी भी मौजूद हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button