Breaking NewsUttarakhand

Weather Update: गर्मी दिखाएगी तेवर, पहाड़ से लेकर मैदान तक बढ़ेगा तापमान

आने वाले दिनों में उत्तराखंड में मैदान से लेकर पहाड़ों तक तापमान में इजाफा देखने को मिलेगा। गर्मी परेशान करेगी।

देहरादून। उत्तराखंड में अगले चार दिनों तक गर्मी तेवर दिखाएगी। हालांकि, 11 जून के बाद एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार सात से 10 जून तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम वैज्ञानिकाें का कहना है कि चटक धूप खिलने से मैदान से लेकर पहाड़ों तक तापमान में इजाफा देखने को मिलेगा। गर्मी परेशान करेगी। शुक्रवार के मौसम की बात करें तो चटक धूप खिलने से गर्मी का अहसास हुआ।

Advertisements
Ad 13

दून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कमी के साथ 34.8 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री गिरावट के साथ 19.2 डिग्री रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों का भी रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button