Breaking NewsUttarakhand

कांवड़ यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने यूपी और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों से किया विचार विमर्श

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवँ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ विशेष चर्चा की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ एवँ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ कांवड़ यात्रा के संबंध में वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से विस्तार से विचार विमर्श किया।

Cm Trivendra Rawat

Advertisements
Ad 13

बैठक में सामूहिक सहमति बनी कि इस वर्ष कोविड-19 की परिस्थितियों को देखते हुए कांवड़ यात्रा को स्थगित कर दिया जाए। कांवड़ संघों और संत महात्माओं से भी यही प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। कोविड-19 को रोकने के लिए बहुत जरूरी है कि लोगों के बड़ी संख्या में इकट्ठे होने को रोका जाए।

लोग जलाभिषेक स्थानीय स्तर पर निर्धारित गाइडलाइन का पालन करते हुए कर सकते हैं। जल्द ही इस बारे में राजस्थान, दिल्ली व पंजाब के मुख्यमंत्रियों से भी बात की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button