Breaking NewsHIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश में साफ नज़र आ रहा मौसम, ऊना में 36 डिग्री तक पहुंचा तापमान

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ होते ही पारा फिर चढ़ना शुरू हो गया है। शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में धूप खिली रही। ऊना में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 29 मार्च तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने की संभावना जताई है। शुक्रवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 31.5, कांगड़ा-सुंदरनगर में 30.5, हमीरपुर 30.5, चंबा 29.5, धर्मशाला 29.2, भुंतर 28.8, सोलन 27.2, शिमला 21.6, डलहौजी 19.0, कल्पा 18.8, कुफरी 14.6 और केलांग में 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Advertisements
Ad 13

उधर, गुरुवार रात को नाहन में न्यूनतम तापमान 19.0, ऊना 13.6, शिमला-धर्मशाला 13.2, बिलासपुर 13.0, हमीरपुर 12.8, डलहौजी 11.8, मंडी  10.6, सोलन  9.5, मनाली  6.2, कल्पा 3.1 और केलांग 0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button