Breaking NewsUttarakhand

विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं : डॉ. अभिनव कपूर

डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, भगवान विश्वकर्मा नवनिर्माण एवं सृजन के देवता हैं। समाज का सुव्यवस्थित स्वरूप विश्वकर्मा जी की ही देन है।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस पावन अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, सृजन और निर्माण के देवता भगवान श्री विश्वकर्मा जी की जयंती के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान विश्वकर्मा जी से प्रार्थना है कि आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार हो।

Advertisements
Ad 26

डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, भगवान विश्वकर्मा नवनिर्माण एवं सृजन के देवता हैं। समाज का सुव्यवस्थित स्वरूप विश्वकर्मा जी की ही देन है। निर्माण एवं शिल्प के देवता से प्रार्थना है कि देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सभी उद्यमियों, श्रमवीरों, शिल्पकार व अभियंता बंधुओं के जीवन में सुख, शांति और खुशहाली का वास हो। ‘आत्मनिर्भर और विकसित भारत’ के निर्माण में सतत सेवारत हमारे सृजनशील श्रमिकों पर आपकी अनुकंपा सदैव बनी रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button