Breaking NewsUttarakhand

लगातार बढ़ रही भाजपा सदस्यों की संख्या है शुभ संकेत : अजय सोनकर

पूर्व पार्षद अजय सोनकर ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर आज हर व्यक्ति भाजपा में शामिल होना चाहता है।

देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध जनसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी, चुक्खुवाला के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाई ने भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों की संख्या में लगातार हो रहे इजाफे पर प्रसन्नता जताते हुए इसे पार्टी के लिए शुभ संकेत बताया।

भाजपा करनपुर मंडल के कोषाध्यक्ष अजय सोनकर ने अपने एक बयान में कहा कि इन दिनों विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपनी पार्टियों को छोड़कर भाजपा का दामन थाम रहे हैं, वाकई ये बड़ी खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ रही भाजपा सदस्यों की संख्या ना सिर्फ बीजेपी बल्कि पूरे देश के लिए शुभ संकेत है।

Advertisements
Ad 13

पूर्व पार्षद अजय सोनकर ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर आज हर व्यक्ति भाजपा में शामिल होना चाहता है। प्रदेश में कुशल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी और केन्द्र में यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश व प्रदेश में बेहतरीन कार्य किये जा रहे हैं, देशभर में विकास का पहिया तेजी से घूम रहा है जिसे पूरा विश्व देख रहा है।

उन्होंने कहा कि विरोधी दलों के नेताओं का भारी तादात में बीजेपी में शामिल होना इस बात का ताजा उदाहरण है कि आज भाजपा सरकार की नीतियों से ना सिर्फ देश का सामान्य नागरिक बल्कि विपक्ष के नेता भी प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि निरंतर बढ़ रहे भाजपा परिवार के सदस्यों से पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी एवं आगामी लोकसभा व नगर निकाय चुनाव में पार्टी भारी बहुमत के साथ विजयी होगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button