Breaking NewsUttarakhand

किशोर ने फांसी लगायी

देहरादून। मानसिक तनाव के चलते मंगलवार को एक किशोर ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर प्रेमनगर के सरकारी अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर अग्रिम कार्रवाई की।

प्राप्त समाचार के अनुसार मंगलवार को थाना बसंत विहार पुलिस को सूचना मिली कि उमेदपुर क्षेत्र में एक  किशोर द्वारा फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली गयी है। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुँचा। जानकारी करने पर मृतक की पहचान विशाल कुमार पुत्र सुभाष कुमार निवासी उमेदपुर, उम्र 17 वर्ष, के रूप में हुई।

परिजनों द्वारा बताया गया कि मृतक विशाल, दत्ता इंटर कॉलेज में 11 वीं क्लास का छात्र था एवं कुछ समय से पढ़ाई को लेकर तनाव में चल रहा था। पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भर परिजनों के अनुरोध पर तथा जिलाधिकारी महोदय के लिखित आदेश पर बिना पोस्टमार्टम के शव को परिजनों के सुपुर्द किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button