Breaking NewsUttarakhand

क्षेत्र में लगातार जनहित से जुड़े कार्य करवा रही हैं पार्षद वंशिका सोनकर

पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में प्रदेशभर में तेजी से विकास कार्य करवाये जा रहे हैं। उसी के फलस्वरूप इंदिरा कॉलोनी वार्ड में भी विकास कार्यों को गति देने में सरकार का सहयोग प्राप्त हो रहा है।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर अपने क्षेत्र में लगातार जनहित से जुड़े कार्य करवा रही हैं। समाजसेवा के कार्यों से उन्होंने जनता के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। परिणामस्वरूप वे आज लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए युवा पार्षद वंशिका सोनकर ने हाल ही में इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र में मजबूत तारकोल की सड़क का निर्माण करवाया। पूर्व पार्षद के कार्यकाल के दौरान क्षतिग्रस्त हुई इस सड़क पर चलते हुए क्षेत्र वासियों और राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। वहीं लोगों की तकलीफों को दूर करते हुए भाजपा पार्षद वंशिका सोनकर ने इस सड़क को ठीक करवाकर इसका पुनर्निर्माण करवाया।

Advertisements
Ad 26

वार्ड संख्या 18 की कर्मठ पार्षद वंशिका सोनकर ने बताया कि इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र में बनी तारकोल की इस सड़क के निर्माण में राजपुर रोड क्षेत्र के माननीय विधायक खजान दास जी और कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग का पूर्ण सहयोग हमें प्राप्त हुआ है।

पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में प्रदेशभर में तेजी से विकास कार्य करवाये जा रहे हैं। उसी के फलस्वरूप इंदिरा कॉलोनी वार्ड में भी विकास कार्यों को गति देने में सरकार का सहयोग प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि वार्ड के विकास को लेकर वे क़ई महत्वपूर्ण योजनाओं पर कार्य कर रही हैं, जिन्हें सरकार के सहयोग से जल्द ही शुरु किया जाएगा और जनता को धरातल पर विकास कार्य देखने को मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button