“तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” में शामिल हुईं पार्षद वंशिका सोनकर
"तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा" के दौरान पार्षद वंशिका सोनकर ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए "भारत माता की जय", "हिंदुस्तान ज़िंदाबाद" और "पाकिस्तान मुर्दाबाद" के नारे लगाए।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की पार्षद वंशिका सोनकर ने गुरुवार को बीजेपी द्वारा करनपुर बाज़ार में आयोजित “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” में प्रतिभाग किया।
राजपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा करनपुर मंडल के द्वारा गुरुवार शाम को करनपुर बाजार में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का आयोजन किया गया। बीजेपी द्वारा आयोजित इस “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” में युवा भाजपा नेत्री एवं इंदिरा कॉलोनी वार्ड की पार्षद वंशिका भी शामिल हुई।
“तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” के दौरान पार्षद वंशिका सोनकर ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए “भारत माता की जय”, “हिंदुस्तान ज़िंदाबाद” और “पाकिस्तान मुर्दाबाद” के नारे लगाए। वहीं उन्होंने “ऑपरेशन सिंदूर” में भारतीय सेनाओं के अदम्य साहस और पराक्रम की जमकर प्रशंसा की।
युवा भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से देशवासियों में जबरदस्त उत्साह है, ये उत्साह ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को दर्शाता है। जिस तरह पहलगाम हमले के दोषी आतंकवादियों एवं उनके रहनुमाओं को भारतीय सेना ने उनके घर में घुसकर मारा और उसके बाद पाक सेना की प्रतिक्रिया पर ताबड़तोड़ पलटवार किया, वह हमारी जाबांज सेना के शौर्य को प्रदर्शित करता है। इसी पराक्रम और उपलब्धि के सम्मान के लिए देश की तरह प्रदेशभर में आम लोग सड़कों पर इस यात्रा के लिए उतर रहे हैं।
“तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” के दौरान भारी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।