Breaking NewsUttarakhand

निरन्तर जनसेवा एवं जनहित से जुड़े कार्य करवा रही हैं पार्षद वंशिका सोनकर

युवा पार्षद वंशिका सोनकर ने समाजसेवा के कार्यों से जनता के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। परिणामस्वरूप वे आज लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर अपने क्षेत्र में निरन्तर जनसेवा एवं जनहित से जुड़े कार्य करवा रही हैं।

वार्ड की जनता को राहत पहुंचाने के अपने प्रयासों के चलते पार्षद वंशिका सोनकर ने इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र से होकर बहने वाली बिंदाल नदी की साफ-सफाई का कार्य करवाया। उन्होंने जेसीबी मशीन लगवाकर टनों कूड़ा व मलबे को नदी से बाहर निकलवाया।

बता दें कि इंदिरा कॉलोनी वार्ड के बिंदाल बस्ती क्षेत्र में बिंदाल नदी में कूड़े का ढेर जमा होने की वजह से क्षेत्र में काफी दुर्गंध उठ रही थी, साथ ही जनता के बीच बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया था। वहीं इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए पार्षद वंशिका सोनकर ने जनता की इस समस्या को दूर किया।

Advertisements
Ad 26

इसके अलावा इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र में कई जगहों पर रात्रि में अंधेरा रहने की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पार्षद वंशिका सोनकर ने तत्काल लोगों की परेशानियों को दूर किया और वार्ड के भीतर कई जगहों पर सोलर लाइट्स के पोल लगवाए।

युवा पार्षद वंशिका सोनकर ने समाजसेवा के कार्यों से जनता के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। परिणामस्वरूप वे आज लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। वार्ड की जनता पार्षद वंशिका सोनकर के कार्यों की प्रशंसा करती दिखाई दे रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button