Breaking NewsUttarakhand

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर पार्षद वंशिका सोनकर ने किया नमन

पार्षद वंशिका सोनकर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को नमन करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल जी का जीवन राष्ट्रसेवा और समर्पण का विराट प्रतीक है।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा- मां भारती की सेवा में जीवनपर्यंत समर्पित रहे, अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं शत्-शत् नमन। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का व्यक्तित्व और कृतित्व देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

Advertisements
Ad 26

पार्षद वंशिका सोनकर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को नमन करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल जी का जीवन राष्ट्रसेवा और समर्पण का विराट प्रतीक है। जब भी मानवता के कल्याण की बात होगी, पंडित जी के एकात्म मानववाद दर्शन का सिद्धांत सम्पूर्ण मानवजाति को सदैव ध्रुव तारे की तरह मार्गदर्शित करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button