Breaking NewsUttarakhand

महान स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू की जयंती पर पार्षद वंशिका सोनकर ने किया नमन

पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- नारी सशक्तीकरण और साहित्य के क्षेत्र में सरोजिनी नायडू जी का उत्कृष्ट योगदान सदैव स्मरणीय एवं प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने महान स्वतंत्रता सेनानी एवं समाज सेविका सरोजिनी नायडू की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में समाजसेवी वंशिका सोनकर ने कहा-स्वाधीनता संग्राम की अग्रणी सेनानी एवं उत्तर प्रदेश की प्रथम महिला राज्यपाल, ‘भारत कोकिला’ सरोजिनी नायडू जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटिशः नमन।

Advertisements
Ad 26

पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- नारी सशक्तीकरण और साहित्य के क्षेत्र में सरोजिनी नायडू जी का उत्कृष्ट योगदान सदैव स्मरणीय एवं प्रेरणास्रोत बना रहेगा। उन्होंने कहा, सरोजिनी नायडू जी की जयंती के मौके पर ‘राष्ट्रीय महिला दिवस’ भी मनाया जाता है। आप सभी को ‘राष्ट्रीय महिला दिवस’ की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button