Breaking NewsEntertainmentSports

इस मशहूर अभिनेत्री से शादी करने जा रहे हैं क्रिकेटर केएल राहुल, इस दिन लेंगे सात फेरे

मुंबई। ऐसा लग रहा है कि अभी बॉलीवुड इंडस्ट्री में शादी का सीजन चल रहा है। हाल ही बहुत से एक्ट्रर-एक्ट्रेस शादी के बंधन में बंधे हैं और कुछ के बंधने की उम्मीद की जा रही है। अब एक और क्रिकेटर और एक्ट्रेस शादी करने जा रहे हैं। बता दें बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और इंडियन क्रिकेटर केएल राहुल जल्द ही शादी करने वाले हैं। इसी बीच उनके शादी हल्दी मेंहदी की भी डेट्स सामने आ चुकी है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बाद अब केएल राहुल-अथिया की वेडिंग देखने के लिये फैंस काफी एक्साइटेड हैं। फैंस खिलाड़ी और बॉलीवुड एक्ट्रेस की जोड़ी को काफी पसंद करते हैं।

खबरों के अनुसार अथिया और केएल राहुल के वेडिंग फंक्शन्स 21 से 23 जनवरी 2023 तक होंगे। शादी की सारी रस्में तीन दिन तक चलेंगी। कपल 23 जनवरी 2023 को शादी करेंगे। 21 जनवरी से सारे वेडिंग फंक्शन्स शुरू हो जाएंगे। जानकारी के अनुसार शादी साउथ इंडियन रीति-रिवाजों से की जाएगी। शादी सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले पर होगी। इसमें हल्दी, मेहंदी, संगीत समेत कई अन्य रस्में भी होंगी। राहुल और अथिया तीन सालों से रिलेशनशिप में हैं।

Advertisements
Ad 13

 

कई बार अथिया को केएल राहुल के साथ उनके इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों में भी स्पॉट किया गया था। अथिया 2015 में फिल्म ‘हीरो’ में पहली बार नजर आईं थी। उनको फिल्म ‘मुबारकां’ और ‘मोतीचूर चकनाचूर’ में भी देखा गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button