Breaking NewsSports

DC vs MI: दिल्ली में किसको मिलेगी मदद, जानें किसके पक्ष में है पिच रिपोर्ट

IPL 2026 के 8वें मैच में 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने होंगे। दिल्ली के होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में यह हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा।

DC vs MI Pitch Report: IPL 2026 में 4 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में फैंस को चौकों-छक्कों की बारिश देखने को मिल सकती है, क्योंकि पिच रिपोर्ट बल्लेबाजों के पक्ष में नजर आ रही है।

सवालों के घेरे में दिल्ली का टॉप आर्डर 

दिल्ली कैपिटल्स इस सीजन का अपना पहला घरेलू मैच खेलने उतरेगी। कप्तान अक्षर पटेल की अगुवाई में टीम ने अपने पहले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराया था। उस मैच में में टी नटराजन ने 3 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया, जबकि समीर रिजवी ने नाबाद 70 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। हालांकि, दिल्ली का टॉप ऑर्डर चिंता का कारण बना हुआ है। केएल राहुल और पथुम निसंका पहले मैच में बिना खाता खोले आउट हो गए, जबकि नितीश राणा भी बड़ी पारी नहीं खेल सके। मुंबई के खिलाफ मुकाबले से पहले यह कमजोरी टीम के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है।

Advertisements
Ad 27

वहीं दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस शानदार फॉर्म में नजर आ रही है। टीम ने अपने पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 221 रन का बड़ा लक्ष्य आसानी से हासिल किया। इस जीत में रोहित शर्मा (78) और रयान रिकेल्टन (81) की ओपनिंग साझेदारी ने अहम भूमिका निभाई, जबकि गेंदबाजी में शार्दुल ठाकुर ने 3 विकेट लेकर मैच का रुख पलट दिया।

क्या कहती है पिच रिपोर्ट?

अब अगर पिच रिपोर्ट की बात करें तो अरुण जेटली स्टेडियम की सतह बल्लेबाजों के लिए मददगार रहने वाली है। हाल ही में T20 वर्ल्ड कप के दौरान यहां हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिले थे और IPL में भी यही ट्रेंड जारी रहने की उम्मीद है। यह एक डे मैच है, इसलिए ओस का असर नहीं होगा और टॉस ज्यादा अहम भूमिका नहीं निभाएगा। हालांकि, 3 अप्रैल को हुई बारिश के कारण पिच को कवर किया गया था, ऐसे में शुरुआत में गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है। यही वजह है कि पहले गेंदबाजी करना फायदेमंद साबित हो सकता है। इस पिच पर 220 से ज्यादा का स्कोर एक मजबूत टोटल माना जाएगा। कुल मिलाकर, दिल्ली में होने वाला यह मुकाबला एक हाई-स्कोरिंग थ्रिलर साबित हो सकता है, जहां दोनों टीमों के धाकड़ बल्लेबाज मैच का रुख तय करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button