Breaking NewsUttarakhand

बसंत विहार क्षेत्र के टी स्टेट में पेड़ से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

देहरादून। गुरुवार को थाना बसंत बिहार क्षेत्र के टी स्टेट में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा और मृतक के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार दिनांक 10-03-2022 को समय 18:41 बजे सुरेंद्र सिंह नामक व्यक्ति द्वारा थानाध्यक्ष बसंत विहार के मोबाइल पर सूचना दी, कि महेंद्र चौक से आगे टी स्टेट में शीशम के पेड़ पर एक शव रस्सी से लटका हुआ है। जो कि काफी पुराना लग रहा है।

इस सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष बसंत विहार पुलिस बल के साथ उक्त स्थान पर पहुंचे, तो वहां पर स्थानीय लोग मौजूद थे तथा एक व्यक्ति शीशम के पेड़ से लटका हुआ था। उक्त शव को पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से नीचे उतारा गया। उक्त शव पर कीड़े पड़े हुए थे ,जो कि काफी पुराना लग रहा था।

Advertisements
Ad 23

स्थानीय लोगों से उक्त शव के संबंध में जानकारी की गई किंतु उक्त शव की शिनाख्त नहीं हो। पाई प्रथम दृष्टया उक्त अज्ञात व्यक्ति मजदूर प्रतीत हो रहा है। प्रारंभिक जांच में उक्त व्यक्ति द्वारा गले में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या किया जाना प्रतीत हो रहा है। पुलिस द्वारा इस संबंध में जांच की जा रही है। मौके पर शव के पंचायत नामा की कार्यवाही की गई एवं शव को शिनाख्त हेतु मोर्चरी में रखवाया गया।

हुलिया अज्ञात शव-

उम्र लगभग 55 साल, हल्का गंजा एवं सफेद बाल, दाढ़ी हल्की सफेद, इकहरा बदन, रंग सांवला प्रतीत हो रहा है। कद 5 फुट 5 इंच लगभग। पहनावा नीली हुड जिस पर अंग्रेजी में M MOVEMENTS लिखा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button