Breaking NewsUttarakhand

Dehradun में मॉल के बाहर मिला महिला का शव, Rape के बाद हत्या की आशंका

राजधानी के सेंटीरियो मॉल के पास एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि महिला क्षेत्र में ही घूमती रहती थी। रात में किसी समय एक व्यक्ति से झगड़ा हुआ और उसने भारी चीज से वारकर हत्या कर दी।

देहरादून। राजधानी देहरादून के हाथीबड़कला क्षेत्र में महिला की हत्या कर दी गई। सेंटीरियो मॉल के सामने सड़क पर महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। महिला के सिर और पैर में गहरी चोट के निशान है। पुलिस ने शक के आधार पर सामने के सुलभ शौचालय के कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है।

महिला के साथ दुष्कर्म की भी आशंका है। पुलिस ने बॉडी मोर्चरी में रखवाई। बताया जा रहा है कि महिला क्षेत्र में ही घूमती रहती थी। रात में किसी समय एक व्यक्ति से झगड़ा हुआ और उसने भारी चीज से वारकर हत्या कर दी।

Advertisements
Ad 13

एसएचओ डालनवाला राजेश शाह ने बताया कि शाम तक घटना का खुलासा किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button