Breaking NewsUttarakhand

जनसेवी भावना पांडे ने दी गोवर्धन पूजा एवँ भैयादूज की हार्दिक शुभकामनाएं

देहरादून। उत्तराखंड की बेटी, वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी, प्रसिद्ध जनसेवी एवँ जनता कैबिनेट पार्टी की केंद्रीय अध्यक्ष भावना पांडे ने गोवर्धन पूजा एवँ भैयादूज के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

गोवर्धन पूजा एवँ भैयादूज के अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी भावना पांडे ने कहा- “समस्त देश एवँ प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवँ भैयादूज के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवँ शुभकामनाएं।”

वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी भावना पांडे ने गोवर्धन पूजा के बारे में वर्णन करते हुए कहा कि दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। लोग इसे अन्नकूट के नाम से भी जानते हैं। इस त्यौहार का भारतीय लोकजीवन में बहुत महत्व है। इस पर्व में प्रकृति के साथ मानव का सीधा सम्बन्ध दिखाई देता है। इस पर्व की अपनी मान्यता और लोककथा है। गोवर्धन पूजा में गोधन अर्थात गायों की पूजा की जाती है।

Advertisements
Ad 13

उन्होंने कहा कि गाय सनातन संस्कृति के साथ ही समस्त मानव जाति के लिए पूजनीय और आदरणीय है। भारतीय संस्कृति में गाय को सुख, सौभाग्य व समृद्धि प्रदान करने वाली तथा समस्त मनोकामनाएं को पूर्ण करने वाली माना गया है।

जेसीपी अध्यक्ष भावना पांडे ने भाई दूज के बारे में जिक्र करते हुए कहा कि दिवाली के दो दिन बाद देश के कुछ हिस्सों में भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। इस साल भाई दूज 26 अक्टूबर, बुधवार को है। इस दिन बहनें भाई दूज की पूजा और कथा करके भाई के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। भाई भी अपनी बहन की रक्षा का वादा करते हुए उपहार देते हैं। भाई दूज को भैया दूज के नाम से भी जानते हैं। आप सभी के लिए ये पर्व शुभ हों यही कामना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button