Breaking NewsUttarakhand

देहरादून में रात का तापमान पांच डिग्री से नीचे लुढ़का

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून और आसपास के इलाकों में बुधवार को इस सीजन की अब तक की सबसे सर्द रात रहेगी। दून में रात को पारा पांच डिग्री से भी नीचे पहुंच गया है। वहीं मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार रात और ठंड रहने का अनुमान जताया है।

शहर क्षेत्र में दिन के समय गुनगुनी धूप पड़ रही है, जिससे अधिकतम तापमान 20 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। लेकिन रात को तापमान में तेजी से कमी आ रही है और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री तक पहुंच रहा है। बुधवार को यह 4.5 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार राजधानी में न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब दो डिग्री कम बना हुआ है।

Advertisements
Ad 13

वहीं, बृहस्पतिवार को रात के तापमान में करीब आधा डिग्री की कमी और आ सकती है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सभी इलाकों में मौसम साफ बना रहेगा। कुछ क्षेत्रों में हल्का कोहरा भी छाया रह सकता है।

हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर समेत प्रदेश के अन्य मैदानी क्षेत्रों में कोल्ड डे कंडीशन होने के आसार हैं। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार मैदानी क्षेत्रों में सुबह के समय घना कोहरा छा रहा है। वहीं, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button