Breaking NewsUttarakhand

देहरादून में दो कारों की जबरदस्त भिड़ंत, एक की मौत, दो घायल

देहरादून डाट काली मंदिर के पास दो कारों की आमने-सामने हुई टक्कर में एक की मौत हो गई।

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के धूलकोट डाट काली मंदिर के पास दो कारों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए। टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

Advertisements
Ad 27

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल ग्राफिक एरा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया गया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात बाधित रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button