Breaking NewsUttarakhand

उत्तराखंड के मौजूदा हालातों पर देवभूमि की बेटी भावना पांडे ने व्यक्त की चिंता, कही ये बात

देहरादून। वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी, उत्तराखंड की बेटी, प्रसिद्ध जनसेवी एवँ जनता कैबिनेट पार्टी (जेसीपी) की केंद्रीय अध्यक्ष भावना पांडे ने देवभूमि उत्तराखंड के मौजूदा हालातों पर चिंता व्यक्त करते हुए राज्य की दुर्दशा पर रोष जताया है।

देवभूमि की बेटी भावना पांडे ने कहा कि बीते 22 वर्षों में उत्तराखंड के पहाड़ों में कोई विकास नहीं हुआ है। विकास के नाम पर बस जनता को मूर्ख बनाया गया है। राष्ट्रीय दलों भाजपा और कांग्रेस ने बारी-बारी प्रदेश के लोगों को छला है, मगर किसी ने भी विकास नहीं किया।

वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी भावना पांडे ने क्रोध जताते हुए कहा कि पहाड़ों में आज भी सुविधाओं का अभाव है। महिलाओं की हालत दयनीय है। बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार जैसी आवश्यक सुविधाओं के लिए आज भी पहाड़ की जनता तरस रही है।

जनसेवी भावना पांडे ने कहा कि बीते 22 वर्षों में देवभूमि में माफियाराज और क्राइम ग्राफ तेजी से बढ़ा है, जिस वजह से राज्य की जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। बाहरी राज्यों से आये हुए शातिर अपराधियों ने उत्तराखंड को अपनी पनाहगाह बनाया हुआ है। अपनी शांति और सुंदरता के लिए विख्यात देवभूमि की वादियों में अब अपराधों का शोर गूंजने लगा है।

Advertisements
Ad 26

जेसीपी मुखिया भावना पांडे ने कहा कि प्रदेश में भूमाफियों और नेताओं ने साठगांठ कर जमीनों पर अवैध कब्जे किये हुए हैं। जंगल, नदी और नालों में जहाँ देखो अवैध झुग्गियों से भरी बस्तियां बसाई जा रही हैं। देवभूमि की इस दुर्दशा के लिए राज्य सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार है क्योंकि सरकार की नाक के नीचे ही ये घिनौना खेल खेला जा रहा है किंतु सरकार मौन है।

उन्होंने उत्तराखंड सरकार से बड़ा सवाल पूछते हुए कहा कि आखिर देवभूमि के हालात कब सुधरेंगे, कब पहाड़ों में विकास होगा। सदियों से सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं की बाट जोहती जनता को सरकार आखिर कब सुकून देगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button