Breaking NewsUttarakhand

जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी ने बेस चिकित्सालय की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

पिथौरागढ़। बेस चिकित्सालय के संचालन का कार्य गतिमान है इसी क्रम में जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी ने बेस चिकित्सालय पिथौरागढ़ की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

बेस चिकित्सालय में ओपीडी यूनिट शुरू हो गयी है, 03 डायलिसिस मशीन शुरू हो गई है और 04 डायलिसिस मशीन का इंस्टॉलेशन कार्य किया जा रहा है।

Advertisements
Ad 13

बेस अस्पताल में नियुक्त डॉक्टरों द्वारा बेस आ रहे मरीजों का उपचार भी किया जा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि जल्द ही बेस चिकित्सालय को 12 डॉक्टर मिलने वाले हैं, जिनके आने के बाद स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button