Breaking NewsEntertainment

दो मुल्कों की जंग की भेंट चढ़ा इस एक्टर का करियर

मुंबई। पाकिस्तानी सुपरस्टार एक्टर फवाद खान एक ऐसे एक्टर हैं, जिनकी पाकिस्तान में जितनी फैन फॉलोइंग है उतने ही फैंस भारत में भी हैं। तभी तो महज 3 फिल्मों करके फवाद भारत में भी सुपरस्टार बन गए। इतने कम करियर में शाहरुख, सलमान और अक्षय जितने मशहूर होने वाले फवाद खान 36वां जन्मदिन मना रहे हैं।

हैरानी की बात ये है कि सुपरस्टार बनने के बाद भी फवाद खान अब बॉलीवुड में दूर-दूर तक कहीं नजर नहीं आते। भारत में हुए एक वाकये के बाद उन्होंन देश छोड़ा तो फिर वापस नहीं आए। आखिरी बार वे करण जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में नजर आए थे। जिसमें वे अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ रोमांस करते दिखे थे। फैंस की मानें तो फवाद के आगे फिल्म की लीड एक्टर रणबीर कपूर भी फीके लग रहे थे।

Advertisements
Ad 13

यही वो फिल्म थी, जिसके दौरान फवाद विवाद में फंसे थे। बवाल तो यहां तक पहुंच गया था कि लोगों ने इस फिल्म को रिलीज करने से रोकने तक के लिए कह दिया था। वहीं इन सबके बीच जहां फिल्म से फवाद का रोल काटना पड़ा वहीं फवाद को देश छोड़कर भी जाना पड़ा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button