Breaking NewsUttarakhand

देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत की जयंती पर पार्षद वंशिका सोनकर ने किया नमन

पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- जनरल बिपिन रावत एक ऐसा नाम थे, जिनसे दुश्मन भी थर-थर कांपते थे। इनको देश से इतना प्रेम था कि यदि कोई भी देश की तरफ बुरी निगाह करता, तो वह उसकी आंख फोड़ने में जरा भी नहीं सोचते थे।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने देश के पहले सीडीएस जनरल स्‍व. बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर जारी अपने संदेश में पार्षद वंशिका सोनकर ने देश के पहले सीडीएस जनरल स्व. बिपिन रावत को श्रद्धांजलि देते हुए कहा- ‘वीर थे, रणधीर थे, दुर्जेय शूरवीर थे। उत्तराखंड के गौरव, भारत के प्रथम रक्षा प्रमुख और भारतीय थल सेनाध्यक्ष, पद्म विभूषण से अलंकृत स्व. जनरल बिपिन रावत जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- जनरल बिपिन रावत एक ऐसा नाम थे, जिनसे दुश्मन भी थर-थर कांपते थे। इनको देश से इतना प्रेम था कि यदि कोई भी देश की तरफ बुरी निगाह करता, तो वह उसकी आंख फोड़ने में जरा भी नहीं सोचते थे।

वंशिका सोनकर ने कहा कि डोकलाम में देश ने जनरल बिपिन रावत का पराक्रम देखा। जनरल रावत रणनीतिक विचारों के प्रति उत्साही थे। देश के पहले सीडीएस जनरल रावत भले ही आज हमारे बीच नही हैं, लेकिन देश की सेना में बड़े परिवर्तनों के लिए उन्हें सदैव याद रखा जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button