Breaking NewsUttarakhand

डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किए गए जनसेवी इमरान अहमद

देहरादून। बीते काफी वर्षों से समाजसेवा में सक्रिय एवं जनसेवा के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले इमरान अहमद को हाल ही में एक महान उपाधि से सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि बीती 25 अगस्त रविवार को चेन्नई यूनिवर्सिटी द्वारा चेन्नई के अन्ना नगर में देशभर से 25 लोगों को समाज में अलग-अलग क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने के उपलक्ष में डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया।

जिसमें उत्तराखंड से ह्यूमन राइट्स जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक इमरान अहमद को चुना गया। चेन्नई के अन्ना नगर में एक भव्य सभागार में विशाल समारोह के दौरान जनसेवी इमरान अहमद को पदक एवँ प्रशस्ति पत्र देकर डॉक्टरेट की उपाधि से नवाजा गया। उनको यह सम्मान चेन्नई यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट एवं चांसलर डॉक्टर पंड्या राजन के द्वारा दिया गया। डॉक्टर इमरान अहमद को यह सम्मान उनके द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में बीते काफी वर्षों से किए जा रहे सराहनीय कार्य को मद्देनजर रखते हुए दिया गया।

अपनी इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए डॉ. इमरान अहमद ने कहा कि वे यह सम्मान पाकर काफी प्रसन्नता एवं गर्व महसूस कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि इस सम्मान को पाकर अब उनकी जिम्मेदारी और भी अधिक बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि वह बीते काफी वर्षों से जनसेवा के कार्यों को करते रहे हैं। यह सम्मान पाकर उनका उत्साहवर्धन हुआ है और वे अधिक जोश के साथ समाजसेवा के कार्यों में जुट जाएंगे।

Advertisements
Ad 13

उन्होंने कहा कि उनकी संस्था ह्यूमन राइट्स जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन सदैव समाज हित के लिए कार्य करती रही है एवं उनकी संस्था के द्वारा गरीबों की सहायता हेतु जल्द ही एक रोटी बैंक शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। शीघ्र ही इस कार्य को प्रारंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने सम्मान दिए जाने पर चेन्नई यूनिवर्सिटी से जुड़े समस्त पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया एवं ह्यूमन राइट्स जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का उन्हें सदैव सहयोग प्रदान करने के लिए धन्यवाद किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button