बॉक्स ऑफिस पर ‘साहो’ की धमाकेदार एंट्री, बनी साल की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर

मुंबई। प्रभास और श्रद्धा कपूर स्टारर ‘साहो’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। ट्रेड एनालिस्ट नरेंद्र गुप्ता के मुताबिक, फिल्म के हिंदी वर्जन ने पहले दिन करीब 24 करोड़ रुपए कमाए हैं।
मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि हिंदी बेल्ट में यह बहुत अच्छी ओपनिंग है। हालांकि, उत्तर भारत के कई इलाकों में प्रिंट देरी से पहुंचने की वजह से यह फिल्म आज (शनिवार को) रिलीज होगी।
देशभर में 45 करोड़ कमाए:
नरेंद्र गुप्ता के मुताबिक, “देशभर से फिल्म का कलेक्शन करीब 45 करोड़ रुपए रहा, जिसे जबरदस्त शुरुआत कह सकते हैं। शनिवार से इसकी कमाई में गिरावट जरूर आएगी। क्योंकि माउथ पब्लिसिटी बेहद खराब है। फिल्म में ऐसा कोई एलिमेंट नहीं है, जो लोगों को आकर्षित कर सके।”
2019 की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर:
हिंदी बेल्ट में ‘साहो’ 2019 की अब तक की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई है। पहले पायदान पर सलमान खान स्टारर ‘भारत’ है, जिसने 42 करोड़ रुपए के कलेक्शन के साथ ओपनिंग की थी। वहीं, दूसरे स्थान पर अक्षय कुमार की ‘मिशन मंगल’ है, जिसने पहले दिन 29.16 करोड़ रुपए कमाए थे।
टॉप 5 हिंदी फिल्में:
रैंक | फिल्म | ओपनिंग कलेक्शन |
1. | भारत | 42 करोड़ रुपए |
2. | मिशन मंगल | 29.16 करोड़ रुपए |
3. | साहो | 24 करोड़ रुपए |
4. | कलंक | 21.60 करोड़ रुपए |
5. | केसरी | 21.06 करोड़ रुपए |