Breaking NewsNational
सरदार पटेल को लेकर प्रियंका ने भाजपा पर कसा तंज

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को सरदार पटेल की 144वीं जयंती पर ट्वीट कर भाजपा पर तंज कसा। प्रियंका ने लिखा कि सरदार पटेल जैसे महापुरुष को एक न एक दिन उनके शत्रुओं को भी नमन करना पड़ता है।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के केवड़िया में स्टेच्यू ऑफ यूनिटी पर सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में पटेल को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
..ऐक्शन से दो चीज़ें स्पष्ट होती हैं:
1. उनका अपना कोई स्वतंत्रता सेनानी महापुरुष नहीं है। तक़रीबन सभी कांग्रेस से जुड़े थे।
2. सरदार पटेल जैसे महापुरुष को एक न एक दिन उनके शत्रुओं को भी नमन करना पड़ता है।
2/2— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 31, 2019




