Breaking NewsUttarakhand

दूनवासियों को मिली एक और नए फ्लाईओवर की सौगात

देहरादून। राजधानी दून की जनता को सोमवार को एक और नए फ्लाई ओवर की सौगात मिल गयी है। आम जनता को अब हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर जाम के झाम से छुटकारा मिल जाएगा। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अजबपुर फ्लाईओवर का उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित किया। अब इस पर वाहन दौड़ना शुरू हो गए हैं। सीईओ नेशनल हाईवे हरिओम शर्मा ने बताया कि फ्लाईओवर का कार्य पूरा हो गया है। इस फ्लाईओवर के बनने से आईएसबीटी से रिस्पना पुल तक का सफर आसान हो जाएगा। जिससे लोग जाम में नहीं फंसेंगे।

बता दें, अजबपुर फ्लाईओवर की लागत करीब 70 करोड़ रुपये है। जिस कंपनी को ठेका दिया गया है, उसने इसे करीब 50 करोड़ रुपये की लागत में बनाया है। ऐसे में विभाग को जो भी धनराशि बचेगी, उसे अन्य निर्माण कार्यों पर खर्च किया जाएगा। फोरलेन फ्लाईओवर की लंबाई करीब 900 मीटर है।

Advertisements
Ad 13

उधर, आईएसबीटी के पास वाई-शेप फ्लाईओवर का निर्माण भी तेज गति से चल रहा है। इस महीने के अंत तक इसका कार्य भी पूरा होने की उम्मीद है। यह फ्लाईओवर चालू होने के बाद हरिद्वार रोड की तरफ से सहारनपुर-दिल्ली जाने वाला यातायात ऊपर से ही गुजर सकेगा। इससे आईएसबीटी पर लगने वाले जाम से निजात मिल जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button