Breaking NewsUttarakhand

जोशीमठ में हो रही भू-धसाव की घटनाओं पर डॉ. अभिनव कपूर ने जताया अफसोस

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक एवं ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. अभिनव कपूर ने जोशीमठ में हो रही भू-धसाव की घटनाओं पर अफसोस जताया एवं दुख प्रकट किया है। साथ ही उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि आपदा प्रभावितों की मदद के लिए तत्काल हर संभव प्रयास किये जायें।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि जोशीमठ में हो रही भू-धसाव की घटनाएं बेहद चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि सरकार अपने स्तर से कोशिश कर रही है किन्तु कईं आपदा पीड़ितों तक मदद पंहुच नही पा रही है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि आपदा प्रभावितों की मदद के लिए तत्काल हर संभव प्रयास किये जायें।

Advertisements
Ad 13

डॉ. कपूर ने मांग करते हुए कहा कि जब तक उचित मुआवजे की घोषणा ना हो जाए तब तक किसी भी भवन को ना गिराया जाए। उन्होंने उत्तराखण्ड के सभी सक्षम व्यक्तियों से निवेदन एवं अपील करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में जोशीमठ आपदा प्रभावितों की मदद को आगे आएं एवं उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने हेतु सहयोग करें।

डॉ. कपूर ने जोशीमठ के आपदा प्रभावितों की मदद के लिए राशन किट समेत आवश्यक सामग्री भेजने की व्यवस्था किये जाने की अपील की। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि सरकार के द्वारा जोशीमठ में आपदा प्रभावितों की सुरक्षा के दृष्टिगत सभी पुख्ता इंतेजाम किये जाएं। साथ ही राहत, बचाव एवं पुर्नवास के कार्यों में तेजी लायी जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button