Breaking NewsUttarakhand

आईटीबीपी के स्थापना दिवस पर जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने दी शुभकामनाएं

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- हिमालय की दुर्गम चोटियों पर मातृभूमि की रक्षा में सदैव तत्पर यह बल साहस, अनुशासन और अटूट राष्ट्रभक्ति का जीवंत प्रतीक है। आपकी वीरता, समर्पण और तपस्या हम सभी के लिए सतत प्रेरणा है।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने भारततिब्बत सीमा पुलिस बल के स्थापना दिवस पर आईटीबीपी के सभी बहादुर जवानों एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- भारततिब्बत सीमा पुलिस बल के स्थापना दिवस पर आईटीबीपी के सभी ‘हिमवीरों’, उनके परिवार जनों और समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

Advertisements
Ad 26

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- हिमालय की दुर्गम चोटियों पर मातृभूमि की रक्षा में सदैव तत्पर यह बल साहस, अनुशासन और अटूट राष्ट्रभक्ति का जीवंत प्रतीक है। आपकी वीरता, समर्पण और तपस्या हम सभी के लिए सतत प्रेरणा है। विपरीत परिस्थितियों में भी अपने अदम्य शौर्य, साहस और पराक्रम से मां भारती की सुरक्षा को अभेद बनाने वाले हिमवीरों की कर्तव्यनिष्ठा व समर्पण की पवित्र भावना अभिनंदनीय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button