डॉ. अभिनव कपूर ने महान समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर किया नमन
डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि भारत के इतिहास में 10 मार्च एक महत्वपूर्ण तारीख मानी जाती है। इस दिन समाज सुधारक, शिक्षाविद् और कवयित्री सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि के रूप में मनाया जाता है।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक एवं ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. अभिनव कपूर ने महान समाज सुधारक, शिक्षाविद् और कवयित्री सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- महान समाज सुधारक, शिक्षाविद् और कवयित्री सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं शत-शत नमन। उनके द्वारा किये गये जनहित के कार्यों एवं समाज सुधार की दिशा में किये गये प्रयासों को युगों-युगों तक याद किया जाएगा।
डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि भारत के इतिहास में 10 मार्च एक महत्वपूर्ण तारीख मानी जाती है। इस दिन समाज सुधारक, शिक्षाविद् और कवयित्री सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि के रूप में मनाया जाता है। फुले का जन्म 3 जनवरी, 1831 को वर्तमान महाराष्ट्र में स्थित नायगांव में हुआ था। सावित्रीबाई फुले भारत की पहली महिला शिक्षिका थीं, जिन्होंने भारत और विशेषकर महाराष्ट्र में समाज सुधार आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाई।
डॉ. कपूर ने कहा कि अपने पति ज्योतिराव फुले के साथ महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई में फुले ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने समाज में व्याप्त कई सामाजिक बुराइयों जैसे छुआछूत और बाल विवाह के खिलाफ भी आवाज उठाई। उनके द्वारा किये गये महान कार्यों को देश कभी भुला नहीं पाएगा।