Breaking NewsNational

डॉ. चौहान ने दी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं

देहरादून। दुनियाभर में आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर “उत्तराखंड जनता पार्टी” के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. वीसी चौहान ने शुभकामनायें दी।

अपने शुभकामना सन्देश में डॉ. चौहान ने कहा कि महिला शक्ति राष्ट्र शक्ति है, अनादिकाल से महिलाओं की शक्ति के रूप में पूजा व अर्चना की जाती रही है, महिला समाज की मार्ग दर्शक के साथ ही प्रेरणा का स्त्रोत भी है।

उन्होंने ने कहा कि आज 8 मार्च दुनिया का इतिहास मे बेहद खास दिन है। यह दिन दुनिया की आधी आबादी के नाम समर्पित है। यह दिन समाज के उस बडे हिस्से के लिए महत्वपूर्ण है जिसके बिना संसार की कल्पना अधूरी रह जाती है।

Advertisements
Ad 13

डॉ. चौहान ने कहा कि नारी को हमारे शास्त्रों मे देवतुल्य स्थान मिला है। इसलिए कहा गया है कि यत्र नार्यस्तु पूज्यंते, रमंते तत्र देवता यानि जहां नारियो की पूजा होती है वहां देवताओ का वास होता है।

उन्होंने कहा कि महिला उत्थान के लिए हमें भी कुछ रूढियों असमानताओ और अन्ध विश्वासो का विनाश करना होगा। हमें महिलाओ के बेहतर भविष्य के लिए उनका वर्तमान संवारना होगा, इसलिए बेटियों की सुरक्षा, शिक्षा, समृद्वि और सशक्तिकरण के लिए हमें अभी से कदम उठाने होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button