Breaking NewsNational

विराट-अनुष्का ने मोदी से मुलाकात कर दिया रिसेप्शन का निमंत्रण

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी व बॉलीवुड तारिका अनुष्का शर्मा ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और लगता है कि उन्हें यहां होने वाले अपनी शादी के रिसेप्शन के लिये न्यौता दिया।

Advertisements
Ad 27
प्रधानमंत्री कार्यालय ने विराट और अनुष्का की प्रधानमंत्री के साथ फोटो जारी की है। वे दोनों प्रधानमंत्री को कुछ सौंप रहे हैं जो कि निमंत्रण पत्र लग रहा है। पीएमओ ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने बुधवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें शादी की बधाई दी।’’ विराट और अनुष्का 11 दिसंबर को इटली के टुस्कैनी में एक निजी समारोह में परिणय सूत्र में बंधे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button