Breaking NewsNational

दुष्कर्म की शिकार महिला ने सीएम आवास पर खुद को लगायी आग

लखनऊ। दुष्कर्म का शिकार बनीं एक पीड़ित महिला ने इंसाफ पाने के लिए कानून का दरवाजा खटखटाया। इंसाफ की गुहार लगाते हुए कई महिनों तक पुलिस थाने के चक्कर लगाये किन्तु जब काफी समय बीत जाने पर भी पीड़िता को कंहीं से इंसाफ नहीं मिला तो उसने थक हारकर एक ऐसा कदम उठाया जिसे सोचकर भी रूह कांप जाये।

प्राप्त समाचार के अनुसार यूपी के बाराबंकी रहने वाली एक रेप पीड़ित महिला ने लखनऊ में सीएम आवास के पास आत्मदाह की कोशिश की है। महिला का आरोप है कि उसके साथ गैंगरेप हुआ है, लेकिन पुलिस आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज नहीं कर रही है। करीब 40 फीसदी जल चुकी पीड़ित महिला सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल पहुंच कर पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज किया है और मामले की जांच में जुट गई है।

Advertisements
Ad 13

पीड़िता के मुताबिक करीब 2 साल पहले उसके साथ कुछ लोगों ने गैंगरेप किया था। उसने थाने तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने छेड़छाड़ का केस दर्ज किया। रेप से जुड़ी धाराएं नहीं जोड़ी गईं। पीड़िता इस दौरान पुलिस से लगातार न्याय की गुहार करती रही, लेकिन उसकी बात को अनसुना कर दिया गया। न्याय नहीं मिलता देख पीड़िता सीएम योगी आदित्यनाथ के आवास कालीदास मार्ग पास पहुंची और खुद को आग के हवाले कर दिया।

आनन-फानन में सीएम आवास पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने महिला को बचाकर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। 40 फीसदी से ज्यादा जल चुकी महिला की हालत को डाक्टरों ने चिंताजनक बताया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक मामले में दोषी लोगों के खिलाफ खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button