Breaking NewsUttarakhand

मुख्यमंत्री ने सिख काॅर्डिनेशन कमेटी उत्तराखण्ड 2021 के कलेण्डर का किया विमोचन

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हाॅल में उत्तराखण्ड सिख काॅर्डिनेशन कमेटी उत्तराखण्ड के 2021 के कलेण्डर का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि सिख काॅर्डिनेशन कमेटी द्वारा कलेण्डर के माध्यम से उत्तराखण्ड के गुरूद्वारों एवं ऐतिहासिकता को लेकर अच्छा चित्रण किया गया है।

IMG-20210130-WA0005

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिख समुदाय की समाज में हमेशा सक्रिय भूमिका रहती है। राज्य सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए हर समभव प्रयास किये जा रहे हैं। सभी वर्गों को योजनाओं का लाभ मिले इसके लिए प्रयास किये गये हैं। सबके हितों को ध्यान में रखकर कार्य किये जा रहे हैं।

इस अवसर पर सिख कार्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह, मनु कोचर, मनवीर सिंह, परमजीत सिंह, सोनू लूथरा, मनदीप सिंह, मेजर सिंह आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button